संघ के प्रांतीय महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने शनिवार को कहा, “एडिशनल कमिश्नर अनूप कुमार की कार्यशैली से विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तंग आ चुका है। एक माह से अधिक समय हो गया है। शासन द्वारा इन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किया जा चुका है, परंतु वह इसी विभाग में डटे हुए हैं। संघ की जिन मांगों को स्वीकार कर लिया गया है, एडिशनल कमिश्नर उसको भी अनदेखा करके कर्मचारियों को आंदोलन के जरिए विभाग का वातावरण दूषित करने का षडयंत्र रच रहे हैं।”
यादव ने तहा कि इन सभी स्थितियों को देखते हुए विभाग के कर्मचारी 12 जुलाई से प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रहे हैं।
कर्मचारी नेता यादव ने मांग की कि विभाग में बढ़ रहे असंतोष का जिम्मेदार अनूप कुमार एडिशनल कमिश्नर (प्रशासन) वाणिज्य कर को हटाया जाए। यदि इन्हें तुरंत कार्यमुक्त न किया गया तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
dharmpath.com dharmpath