पुलिस के मुताबिक, इगलास के गोपालपुरी निवासी जसवंत अपनी मां ओमवती और पत्नी मंजू को लेकर जा रहा था, तभी मथुरा की तरफ से आ रही एक डीसीएम ने गांव तेहरा के पास टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने इगलास के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया और वाहनों पर पथराव कर दिया। पथराव और जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई, वहीं गुस्साए लोगों की पुलिस से भी झड़प हुई।
dharmpath.com dharmpath