नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में 2017 में होने वाला विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी।
मायावती ने यहां संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, “बसपा किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ और न ही कांग्रेस के साथ। हमारी पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अकेले दम पर लड़ेगी।”
मायावती ने कहा, “बसपा के भाजपा के साथ गठबंधन करने की खबरें बिल्कुल झूठी हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ऐसी अफवाह फैला रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, क्योंकि राज्य की स्थिति अच्छी नहीं है।
dharmpath.com dharmpath