साथ ही पांच अक्टूबर को दोनों समुदाय के लोगों को बैठाकर मामले का हल निकालने की बात कही है।
नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीम नगर धोबाही के मजरा रहीम नगर में मस्जिद से सटे मदरसे के करीब स्थित एक कुएं के पास दूसरे समुदाय के लोग मंदिर का निर्माण करवा रहे थे, जिसका विरोध लियाकत अली सहित कई लोगों ने शुरू कर दिया। लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इस बीच लगभग दो दर्जन लोगों ने थाने में आकर निर्माण कार्य रोके जाने की तहरीर दी।
थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिवेदी ने बताया, “तहरीर मिलने के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है तथा दोनों समुदाय से विगत पांच अक्टूबर को बैठाकर वार्ता के जरिए मामले का हल निकालने की बात कही गई है।”
उधर मंदिर का निर्माण करवा रहे राम नरेश वर्मा तथा आत्माराम धर्मराज का कहना कि कुएं के चबूतरे के पास पताका लगी हुई है तथा पत्थर रखकर लोग पहले से ही पूजा करते चले आ रहे हैं, इसलिए वहां मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath