शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लखना खेड़ा निवासी नन्हे सुबह दुकान पर सौदा लेने गया था। वहां पर उसका गांव के ही अली अहमद पक्ष से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अली अहमद पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों नन्हे पर हमला कर दिया। चाकू लगने से नन्हे लहूलुहान हो गया।
चीख सुनकर उसको बचाने आए बेटों चांद और इस्लाम पर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 52 वर्षीय नन्हे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath