राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, “मथुरा जिले का वृंदावन क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली एवं भगवान श्रीकृष्ण तथा उनके ज्येष्ठ भ्राता बलराम की क्रीड़ास्थली के रूप में विश्व विख्यात है। साथ ही, बरसाना राधारानी की जन्मस्थली एवं क्रीड़ास्थली है। इन पवित्र स्थानों पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने एवं पुण्य लाभ के लिए आते हैं। इन तीर्थस्थलों की पौराणिक महत्ता एवं पर्यटन की ²ष्टि से इनके अत्यधिक महत्व को देखते हुए इन्हें पवित्र तीर्थस्थल घोषित किया गया है।”
dharmpath.com dharmpath