उप्र : शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे (लीड-1)

लखनऊ, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के पास गुरुवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

लखनऊ, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के पास गुरुवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

रेल अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे ओबरा के निकट हुई। रेलगाड़ी पश्चिम बंगाल के हावड़ा से मध्य प्रदेश के जबलपुर जा रही थी।

पूर्वी मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि प्रभावित डिब्बों में फंसे सभी यात्रियों को रेलगाड़ी के अन्य डिब्बों में स्थानांतरित करके मध्यप्रदेश के सिंगरौली पहुंचाया गया है।

कुमार ने कहा, “रेलगाड़ी यात्रियों के साथ सुबह करीब 7.30 बजे दुर्घटना स्थल से रवाना कर दी गई।”

उन्होंने कहा, “महाप्रबंधक और अन्य शीर्ष अधिकारी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गए और रेल यातायात को बहाल करने का काम जारी है।”

हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

कुमार ने कहा, “मामले की जांच जारी है। हम जांच पूरी होने के बाद ही इस पर कुछ कह सकते हैं।”

यह एक महीने में चौथा और सोमवार को पीयूष गोयल के रेल मंत्री का पद संभालने के बाद पहला रेल हादसा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493