उप्र : शनिवार, रविवार को अब जिलों में होंगे जनता-दर्शन

साथ ही पार्टी ने निदेर्शो का पालन न होने की दशा में जिला पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का भी निर्देश दिया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंबिका चौधरी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, विधायकों एवं जिला पंचायत अध्यक्षों को स्थानीय पार्टी कार्यालय पर जनता से मिलने तथा उनकी जनसमस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय नेता जनसमस्याओं को शनिवार एवं रविवार को जनता-दर्शन आयोजित कर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से निपटाएंगे। शासन एवं मंत्री स्तर के पत्र को जिला कार्यालय के जरिए भेजा जाएगा।

खास बात यह कि पार्टी ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों के पालन में कोताही बरतने वाले जिला पदाधिकारिेयों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493