उप्र : शब्बीरपुर हिंसा पर भाकपा (माले) करेगी प्रतिवाद

पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने बताया, “शब्बीरपुर मामले में भाकपा (माले) की मांग है कि दलितों के हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। आगजनी में नष्ट हुए दलितों के घरों की जगह नए घर बना कर दिए जाएं, उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की जाए, झूठे मुकदमों में दलितों को फंसाना बंद किया जाए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी घटना के समय हमलावरों को रोकने के बजाए उनका साथ दे रहे थे। उन्होंने मांग की कि हमलावरों का साथ देने वाले अधिकारियों-पुलिसकर्मियों की शिनाख्त कर कड़ी कार्रवाई हो और शासन-प्रसाशन सामंती ताकतों को सरंक्षण देना बंद करे।

राज्य सचिव ने बताया कि भाकपा (माले) के एक जांच दल ने हाल ही में शब्बीरपुर का दौरा कर और सहारनपुर अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर घटना से जुड़े तथ्य एकत्र किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493