उप्र : शादीशुदा महिला पर प्रेमी की जहर से हत्या करने का आरोप

मृतक के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई का आरोप है कि महिला ने उसके भाई को दावत पर घर बुलाया। इसके बाद खाने में विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुपा धमना निवासी अशोक झोलाछाप डॉक्टर था। गत दिवस उसे बेहोशी हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि अशोक की दोस्ती गांव में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से थी। उसने प्यार में फंसकर काफी रुपये भी लुटाए। जब अशोक ने महिला की मांगों को पूरा करने से इंकार कर दिया तो महिला ने अशोक की हत्या की साजिश रची और उसे खाने पर घर बुलाया।

मृतक के भाई का आरोप है कि युवती ने अशोक को खाने में जहर मिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493