उप्र : शादी के दूसरे दिन युवक ने फांसी लगाई

बांदा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक ने अपनी शादी के दूसरे ही दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने शनिवार को यहां बताया, “बांदा जिले की बबेरू कोतवाली के पतवन गांव में शुक्रवार रात अपनी शादी के दूसरे ही दिन विकास (28) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी गुरुवार (21 फरवरी) को हुई थी।”

उन्होंने कहा, “शनिवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।”

उन्होंने परिजनों के हवाले से कहा, “शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद अलग कमरे में सोने चला गया था, वहीं फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। उसके घर में शनिवार सुबह देवी पूजन (बधाई) की तैयारी चल रही थी, इसी बीच परिजनों को आत्महत्या की सूचना मिली।”

एएसपी ने बताया, “फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493