उप्र : शादी में आई किशोरी की हत्या

अपर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अलीगढ़ जे.रवीन्द्र गौड़ ने बताया कि गोंडा के नगला भुविया इलाके में शनिवार रात एक शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली के शहादतपुर निवासी एक महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ आई थी। रात में शादी में नाच-गाना चल रहा था। उसी दौरान किशोरी गायब हो गई। उसे आसपास तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिली।

रविवार तड़के पांच बजे उसका शव रामकिशोर के बरामदे में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी।

किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। शव पोस्टर्माटम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493