शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तलवल गांव निवासी गुड्डू बिंद अपने 12 वर्षीय पुत्र शशि बिंद शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव में अपने ननिहाल एक विवाह समारोह में शरीक होने के लिए गया था। शशि दोपहर से ही अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों व रिश्तेदारों ने उसे बहुत खोजा, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। शाम को नानी के घर से तीन किलोमीटर दूर अकरांव गांव के पास नदी के किनारे उसका शव मिला। गांव वालों ने इसकी सूचना थाने पर दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसपी (सिटी) सुनील सिंह ने बताया कि बच्चे की हत्या कैसे और किसने की, इसका खुलासा छानबीन पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
dharmpath.com dharmpath