उप्र : शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़

लखनऊ, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न शहरों में शारदीय नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मंदिरों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ देखी गई। काशी, मथुरा, आगरा और इलाहाबाद सहित कई शहरों में सुबह से ही लोग मंदिरों में दर्शन के लिए कतारों में दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालु दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़े। महाराजगंज जिले में ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के प्रसिद्घ शक्तिपीठ देवी के दरबार में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी।

गोरखपुर, सिद्घार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज में भी सुबह से ही मंदिरों में श्रद्घालुओं का आना शुरू हो गया था। भोर में मंदिर का कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र मां के जयकारे से गूंज उठा। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी आस्था और श्रद्घा के साथ मां का दर्शन पूजन करते दिखाई दिए।

वहीं, मुरादाबाद में शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ रही। शक्तिपीठों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है।

मुरादाबाद के प्रमुख शक्तिपीठ लालबाग पर काली मां के दर्शन को सुबह से श्रद्घालुओं की लाइन लग गई। भक्तों ने पहले मां के दर्शन किए और उसके बाद अपने दिन की शुरुआत की। घरों में घट स्थापना विधि विधान से की गई। महानगर के मनोकामना मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर आस्था उमड़ी।

दूसरी तरफ वाराणसी और इलाहाबाद के दुर्गा मंदिरों में भी श्रद्घालु बड़ी संख्या में सुबह होते ही पहुंच गए। यहां श्रद्घालुओं की काफी भीड़ देखी गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493