उप्र : शाहजहांपुर में अगवा कर 2 लोगों की हत्या

शाहजहांपुर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिला मुख्यालय के अति सुरक्षित सैन्य चांदमारी के पास चार दिन से लापता दो लोगों के शव पुलिस ने रविवार की सुबह बरामद किए। पुलिस के अनुसार, “दोनों की हत्या कर शव फेंके गए हैं।”

पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह ने रविवार को बताया, “सदर बाजार थाना क्षेत्र के सैन्य चांदमारी के निकट शाकिर (52) और उसकी दुकान में सिलाई करने वाले आफताब (17) के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं, यह दोनों बुधवार की शाम से गायब थे।”

उन्होंने बताया, “प्रथम ²ष्टया हत्या कर शव फेंका जाना प्रतीत होता है, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।”

आफताब के पिता बाबर खान का आरोप है, “वह लगातार हलका पुलिस से गुमशुदा बेटे और शाकिर की तलाश करने की गुहार लगाता रहा है, लेकिन पुलिस डांटकर भगा देती रही है। अगर पुलिस समय से चेती होती तो दोहरा हत्याकांड न होता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493