उप्र : शाहजहांपुर में दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या

शाहजहांपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रोजा थाने के अहमदनगर गांव में पुलिस ने एक दलित किशोरी का नग्नावस्था में गला रेता शव बरामद किया है। किशोरी के अंगों को दांत से काटे जाने के निशान पाए जाने पर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बुधवार को बताया, “रोजा थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव की एक 14 साल की दलित किशोरी मंगलवार की दोपहर बाद धान के खेत में बालिया बीनने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात उसका शव गन्ने के खेत से गला रेता नग्नावस्था में पाए जाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।”

थानाध्यक्ष रोजा इश्तखार अहमद ने बताया, “किशोरी के गुप्तांग और शरीर के कई हिस्सों में दांत से काटे जाने के निशान हैं, जिससे लगता है कि आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या की होगी।”

उन्होंने बताया कि शव के पास से शराब के पांच खाली पाउच भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493