उप्र : शाहजहांपुर में सोलर लाइट घोटाला, 78 प्रधानों को नोटिस

शाहजहांपुर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के दो विकासखंडों के गांवों में लगवाई गई स्ट्रीट और सोलर लाइट में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में सवा करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला उजागर हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी ने 78 ग्राम प्रधानों को वसूली का नोटिस जारी किया है।

मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया, “उन्होंने बंडा और खुटार विकासखंड क्षेत्र की 78 ग्राम पंचायतों में पांच सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराई है, जिसमें स्ट्रीट और सोलर लाइट लगाने में करीब सवा करोड़ रुपये से ज्यादा की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है।”

उन्होंने बताया कि खुले बाजार में आसानी से एक हजार रुपये में मिलने वाली स्ट्रीट लाइट की कीमत 5,440 रुपये दशाई गई और दस हजार रुपये में मिलने वाली सोलर लाइट को 22 हजार 800 रुपये में खरीदना दर्शाया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी 78 गांवों के ग्राम प्रधानों ने स्ट्रीट और सोलर लाइट एक ही फर्म से खरीदा है।”

सिंह ने बताया, “सरकारी धन का दुरुपयोग साबित होने पर सभी 78 ग्राम प्रधानों और संबंधित पंचायत सचिवों को संपूर्ण धनराशि की वसूली (रिकवरी) का नोटिस भेजा गया है, आपराधिक मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493