शिक्षक नेता ने बताया कि धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री ने सच्चे सपा कार्यकर्ता की उपेक्षा करते हुए एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिलवाया है जो कभी सपा का हितैषी नहीं रहा।
उन्होंने कहा, “हमारा परिवार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का सबसे पुराना और करीबी रहा है। हमारे बाबा स्व. रामधारी पहलवान देवकली ब्लॉक के लगातार 40 साल तक ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। उनको सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सम्मानित किया था। पूर्वांचल के गांधी रामकरन दादा भी उनका सम्मान करते थे।”
यादव ने बताया कि जबसे उन्होंने होश संभाला है, तबसे वह समाजवादी पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री ने निजी स्वार्थ के कारण उनकी पत्नी का टिकट कटवाकर एक ऐसे आदमी को टिकट दिलवा दिया है, जिसका सपा से कोई लेना-देना नहीं है। इस घटना से उनके सम्मान को भारी ठेस पहुंचा है।
उन्होंने कहा, “समर्थकों के मांग पर मैं अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाऊंगा और आजीवन सपा के लिए समर्पित रहूंगा।”
dharmpath.com dharmpath