उप्र : शियाधर्म गुरु कल्बे जव्वाद पर दुष्कर्म का आरोप

कोतवाली सआदतगंज के मुगल साहब का इमामबाड़ा वजीरबाग के रहने वाले नौशाद अली का आरोप है कि घर में काम करने के दौरान मौलाना ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर धमकी भी दी।

आरोप है कि अब उनकी बेटी बालिग भी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि उसे मौलाना ने जुबान बंद रखने के लिए रुपये भी दिए।

अपनी बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे नौशाद अली का कहना है कि घटना के लगभग डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं। उनकी बेटी नाबालिग से बालिग हो गई है। उसने स्थानीय थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस में भी शिकायत की, लेकिन मामला धर्मगुरु से जुड़ा होने के चलते कोई भी कार्रवाई करने से बच रहा है। एक बार फिर नौशाद ने एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

हालांकि फिर उसे पीली पर्ची काटकर थमा दी गई। पीड़ित ने न्याय की गुहार के साथ ही बेटी की हिफाजत करने की भी मांग की है। पीड़ित ने धर्मगुरु और उसकी बेटी के साथ हुई मोबाइल पर बातचीत की एक रिकॉर्डिग भी पुलिस को दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493