उप्र : शिष्य संग गिरफ्तार बाबा परमानंद भेजे गए जेल

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि 64 वर्षीय बाबा परमानंद व उसके शिष्य अरविंद पाठक को देवा थाना क्षेत्र के मित्तई इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी के अनुसार, बाबा पुत्र देने के नाम पर महिलाओं को बहला-फुसला कर उनका शारीरिक व आर्थिक शोषण करता था। इस दौरान महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैक मेल भी किया जाता था। इस काम में उसका शिष्य अरविंद पाठक भी मदद करता था।

इससे पहले पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच परमानंद का देवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई, जहां बाबा ने कहा कि दुश्मनी में लोगों ने उसे फंसाया है।

आईजी (जोन) ए. सतीश गणेश ने बताया कि बाबा के साथ उसके महराजगंज निवासी खास शिष्य अरविंद पाठक की गिरफ्तारी की गई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

बाबा के वकील ने उसकी गिरफ्तारी रोकने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था, लेकिन सबूतों के आधार पर पुलिस ने बाबा की तलाश की और उसके महराजगंज निवासी चेले अरविंद पाठक को भी बाबा के साथ धर दबोचा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493