उप्र : श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, शिशु की मौत, 20 घायल

घटनाक्रम के मुताबिक, माधौगढ़ थाना क्षेत्र में जमरेही सानी से श्रद्धालु ट्रैक्टर में सवार होकर छिरिया गांव में देवी मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। ट्रैक्टर में 35 से 40 श्रद्धालु सवार थे। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर पर संतुलन खो बैठा और निचावली के पास ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चीख-पुकार मच गई।

सूचान पाकर माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रुद्र मान सिंह ने मौके पर पहुचकर ट्रैक्टर में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हादसे में टिंकू के 8 माह के बेटे हिमांशु की तुरंत मौत हो गई। कांति, प्रेमवती, छोटी, भूरी, मीरा समेत आधा दर्जन घायलों को गंभीर हालत में स्थानीय सामुदायिक अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र की सरकारी एंबुलेंस सेवा की करतूत इस हादसे में भी सामने आई।

सूचना के काफी देर तक कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसकी वजह से घायलों को तत्काल अस्पताल भेजने के लिए पुलिस को अपने स्तर से इंतजाम करने पड़े। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं, जिस कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493