उप्र : श्रावणी मेले में चलेंगी विशेष ट्रेनें

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 05010 गोरखपुर-सुल्तानगंज विशेष गाड़ी गोरखपुर से 20 बजे प्रस्थान कर, चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, छपरा से दूसरे दिन 00.30 बजे छूटकर दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, महनाररोड, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीन नगर, विद्यापति नगर, बछवारा, बरौनी, किउल, अभयपुर, जमालपुर स्टेशनों पर रुकते हुए सुल्तानगंज 8.45 बजे पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यही रैक विशेष गाड़ी संख्या 05011 के रूप में सुल्तानगंज से 12.10 बजे प्रस्थान कर जमालपुर, अभयपुर, क्यिूल, झाझा, सिमूलताला स्टेशनों पर रुकते हुए जसीडीह 17.55 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी यात्रा में जसीडीह-गोरखपुर विशेष गाड़ी संख्या 05009 जसीडीह से 19.15 बजे प्रस्थान कर सिमुलतला, झाझा, किउल, दूसरे दिन बरौनी, बछवाड़ा, विद्यापति नगर, मोहिउद्दीन नगर, शाहपुर पटोरी, महनाररोड, देसरी, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 5.15 बजे, एकमा से 5.40 बजे, सीवान से 6.13 बजे, मैरवा से 6.35 बजे, भटनी से 8.05 बजे, देवरिया सदर से 9.35 बजे, चौरीचौरा से 10.27 बजे छूटकर गोरखपुर 11.20 बजे पहुंचेगी।

सिंह ने बताया कि इस विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 तथा एसएलआर/एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 15 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493