उप्र : संत ज्ञानेश्वर के उत्तराधिकारी की हत्या, 7 नामजद (लीड-1)

लखनऊ , 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में संत ज्ञानेश्वर के आश्रमों के मुख्य कर्ताधर्ता और उनके उत्तराधिकारी राम सहाय की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका शव रैसंडा आश्रम के खलिहान में मिला।

संत ज्ञानेश्वर के नेपाल, बिहार, दिल्ली, हरिद्घार व बाराबंकी के आश्रमों से जुड़े सात लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस वारदात के पीछे उत्तराधिकार का विवाद मान रही है।

पुलिस ने बताया कि बाराबंकी के आश्रम में सुबह आरती के वक्त उनकी हत्या का पता चला। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद फोर्स के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।

आश्रम के ही सूर्यकांत मणि की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि आश्रमों की अकूत संपत्ति हत्या का कारण हो सकती है। संत ज्ञानेश्वर के परिवार से जुड़े लोगों पर भी नजर रखा जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493