उप्र: सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

शाहजहांपुर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुवायां थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) विनोद कुमार यादव ने बताया, “रामदीप मिश्रा (24) भतीजे शिवम (19) के साथ शनिवार शाम मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था कि अचानक ही मोटरसाइकिल के सामने नीलगाय के आने से उसके सिर में चोट लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।”

पुलिस ने बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और इस संबंध में मामला दर्जकर जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493