लखनऊ, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
उरई में सदहारा के समीप हुई इस दुर्घटना के बाद ट्रक पलटकर एक कार पर जा गिरा। पुलिस को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार से शव बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
मृतकों की पहचान ओम प्रकाश (28), कोमल (14), मानवेंद्र यादव (28) और रविंद्र (24) के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath