उप्र : सड़क पर पड़ा मिला शराब सेल्समैन का शव

थाना क्षेत्र अरवल के पूराअत्ता निवासी रामकिशोर का बेटा कमलेश (30)चौसार में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते थे। शनिवार को ही उनका स्थानांतरण हरपालपुर में हुआ था।

चौसार में तैनात अनुज को हटा दिया गया था। दोनों ठेके हरदोई निवासी बाबू सिंह के बताए जा रहे हैं। हरपालपुर में ही कमलेश का बड़ा भाई अवधेश भी है।

रविवार को कमलेश घर से ठेके पर पहुंचा और भाई को पैसे व कागज देकर थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसका शव कटियारी डिग्री कॉलेज व पेट्रोल पम्प के बीच पाया गया। उसके सिर पर चोट के निशान के साथ शरीर पर किसी वाहन के पहिये के निशान मौजूद थे।

अनिल ने बताया कि उसका मोबाइल भी गायब है और सिर पर धारदार हथियार के निशान हैं। ठेकेदार और अनुज का कोई विवाद भी हुआ था, जिसमें पुलिस ने मामला शांत कराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493