उप्र : सड़क हादसे में एनसीएल के डिप्टी मैनेजर की मौत, पत्नी-बच्चे घायल

मऊ जिले के घोसी तहसील क्षेत्र के मुसकिया गांव निवासी सुनील कुमार गौतम (35) मध्य प्रदेश के जयंत में स्थित एनसीएल में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह शिनवार को जयंत से अपनी पत्नी रितु (31) व दो बच्चों को लेकर अपनी निजी कार से वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में हाथीनाला थाना क्षेत्र में हथवानी मोड़ पर उनकी कार इनोवा कार टकरा गई। इस हादसे में सभी घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां सुनील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रितु की हालत गंभीर बताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493