कानपुर जनपद के यशोदानगर निवासी शिव सिंह (40) सरसौल निवासी अपने साले अर्जुन यादव के साथ बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव में अपने चाचा के घर किसी समारोह में आए थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से घर के लिए वापस निकले।
देर रात कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुंर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी।
dharmpath.com dharmpath