उप्र : सड़क हादसे में डीआईजी स्टांप और अधिकारी घायल

बांदा, 5 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में पलट जाने से डीआईजी (स्टांप) और स्टांप अधिकारी घायल हो गए।

घटना बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा पुलिस चौकी के पास की है।

थानाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बताया कि उप महानिरीक्षक स्टांप सच्चिदानंद रॉय और स्टांप अधिकारी महेश कुमार कानपुर से सरकारी कार से बांदा आ रहे थे। तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार कुरसेजा पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खाई में पलट गई।

दुर्घटना में डीआईजी, स्टांप अधिकारी और चालक दीपू पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493