पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के कनकहा पेट्रोल पम्प के पास रविवार तड़के करीब 4 बजे रायबरेली से लखनऊ की तरफ आ रही डीसीएम (यूपी 30टी 4149) में लखनऊ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम के ड्राइवर रामकैलाश (26) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे में काकोरी निवासी सह चालक पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि हादसे के समय सह चालक डीसीएम चला रहा था और चालक सो रहा था।
पुलिस ने घायल को सीएचसी मोहनलालगंज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath