शिकोहाबाद निवासी दारोगा मनोज कुमार कानपुर के चमनगंज थाने में तैनात थे। वह चुनाव की ड्यूटी में औरेया गए थे। बुधवार देर रात अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूनंद रोड पर बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें दारोगा घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल दारोगा को सैफई में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath