उप्र : सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति व 2 बच्चों की मौत

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के थाना बरौना निवासी आनंद कुमार शुक्ला (28) का ससुराल उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के ओरहर गांव में है। सोमवार रात वह अपने ससुराल से अपनी पत्नी रिंकी (25) और बेटी नंदनी उर्फ छुटकी (6) और बेटे मयंक (4) को लेकर घर लौट रहा था। अजगैन कोतवाली स्थित लखनऊ-कानपुर नेशनल हाइवे पर नवाबगंज कस्बा पुलिस चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने आनंद की बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार दंपति और दोनों बच्चे गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन चारों को रौंदते हुए निकल गए। हादसे की सूचना पर चौकी इंचार्ज रवींद्रनाथ सिंह और अजगैन थाने के एसएसआई राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अजगैन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड और मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतकों की पहचान हुई। मृतक आनंद कुमार लखनऊ उच्च न्यायालय में के यहां बतौर वरिष्ठ निबंधक दैनिक भत्ते पर कार्यरत था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493