उप्र : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सिखटिया पार मजरे सिलमी निवासी चुन्नीलाल का पुत्र रामदयाल गांव के ही अनिल पुत्र प्रेम सागर 18 वर्ष के साथ साइकिल से किसी काम से जा रहा था।

जैसे ही ये लोग त्रिलोचनपुर के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन उपचार के लिए हरदों अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय लाया गया और यहां से उसे कानपुर के लिए भेजा गया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493