जानकारी के मुताबिक, सवारी लेकर बैरिया जा रही कमांडर जीप हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के सामने एनएच-31 पर सामने से आ रही बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बांध के नीचे पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार अमरजीत गिरी निवासी सीवान (बिहार) और कमांडर चालक अर्जुन (30) निवासी बैरिया की मौके पर मौत हो गई।
वहीं जीप सवार राजकुमार सिंह (39), अमृत ओझा (16), अनूप तिवारी (24), नितेश यादव (23), मुन्ना यादव (23), प्रमोद यादव उर्फ चुन्नू (24) और अनिल तिवारी (23) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने नितेश को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath