पुलिस ने बताया, “जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी दो चचेरे भाई राजू और अर्जुन बीती रात बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अमेठी थाना क्षेत्र के रायबरेली मार्ग पर उनकी बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजू और अर्जुन की मौत हो गई।”
थानाध्यक्ष आर.के. यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath