उप्र : सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 घायल

पहली घटना भदोखर थाना क्षेत्र में हुई जहां बुधवार सुबह नमाज पढ़कर घर जा रहे युवक कामिल को मेजरगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया जबकि लोगों ने खलासी को पकड़ लिया। पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दूसरी घटना लालगंज थाना क्षेत्र में हुई। बुधवार सुबह बाला लालगंज निवासी रामभजन (28) हरचंदपुर थाना निवासी अपने साढ़ू श्याम लाल और उनके दो साल के बेटे लकी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में लालगंज के गांधी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

बाइक सवार रामभजन और श्यामलाल के बेटे लकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्याम लाल और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों का जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493