फतेहपुर, 29 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक वृद्धा की मौत हो गई और मां-बेटी सहित 7 लोग घायल हो गए।
फतेहपुर, 29 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक वृद्धा की मौत हो गई और मां-बेटी सहित 7 लोग घायल हो गए।
शहर के मुराइनटोला निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की 45 वर्षीय पत्नी जयंती श्रीवास्तव अपनी पुत्री शालिनी के साथ रिश्तेदारी में गई थी। नउवाबाग के समीप हाईवे पर वे विक्रम में बैठी थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे विक्रम ने टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी घायल हो गईं।
उधर खागा कोतवाली के ग्राम संग्रामपुर निवासी सुखदेई (90) रिश्तेदारी से वापस गांव आ रही थीं। जब वह सड़क पार करने लगीं, उसी समय तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार दौरान वृद्धा सुखदेई की मौत हो गई।
शहर में तीसरा सड़क हादसा दीवानीपुर मोड़ पर हुआ। आबूनगर मोहल्ला निवासी किशोर भारती (45) रविवार दोपहर अपनी ससुराल चक्की गांव गया था। लौटते समय दीवानीपुर मोड़ के समीप बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।
उधर, राज्यमार्ग में सड़क हादसे में प्रवेश कुमार पुत्र मैनू लाल (19) आबूनगर व महेश कुमार पुत्र कल्लू (30) निवासी चक काजीपुर थाना गाजीपुर घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया।
dharmpath.com dharmpath