बांदा, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने सोमवार को कहा, “रविवार दोपहर बिसंड़ा थाने के पुनाहुर गांव का हिमांशु उर्फ लाला (19) अपने एक दोस्त के साथ साइकिल से खंजा बाबा देवस्थान जा रहा था, और विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।”
वर्मा ने कहा, “दूसरी घटना में पैलानी थाना के पिपरहरी गांव में मजदूर रामफल प्रजापति (45) की ट्राली पलटने से उसके नीचे दब कर मौत हो गई और मुरवल गांव में छह साल का लड़का बाइक की टक्कर लगने से मौत के आगोश में समा गया।”
वर्मा ने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस दुर्घटनाओं की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath