उप्र : सत्याग्रह एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, 5 घायल

जानकारी मिली है कि शुक्रवार देर रात लगभग डेढ़ बजे रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15273 अप सीतापुर स्टेशन के पास मालगाड़ी के गार्ड कोच से टकरा गया। इस हादसे में पांच यात्री बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी इरशाद मिर्जा, बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र केसरिपुर निवासी विजय तिवारी, बलरामपुर के लालियया निवासी तेजराम मौर्या, सीतापुर के सदरपुर के भलवई निवासी अमरेश कुमार और खैराबाद के उनसिया निवासी हरिनाम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

खबर पाकर आरपीएफ और जीआरपी ने राहत कार्य किया। भोर होते ही लखनऊ से आला अफसर सीतापुर पहुंचे और जांच में जुट गए।

एक रेलकर्मी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि मालगाड़ी स्टेशन के आउटर पर पटरी क्रॉस पर खड़ी थी। ट्रैक क्लियर हुए बगैर ही स्टेशन मास्टर ने ग्रीन सिग्नल दे दिया। इससे ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और यह हादसा हो गया। बाद में ट्रैक की मरम्मत कर दोनों ट्रेनों को रवाना किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493