उप्र : सपा के बागी एमएलसी देवेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

लखनऊ , 3 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधान पार्षद (एमएलसी) देवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाले देवेंद्र सिंह का कार्यकाल नवंबर, 2016 में समाप्त होगा।

भाजपा में शामिल होने वालों में देवेंद्र सिंह, लखनऊ पब्लिक स्कूल के मालिक और पूर्व एमएलसी एसपी सिंह, अमेठी तिलोई से बसपा नेता राकेश त्रिपाठी व लखीमपुर से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन त्रिपाठी के अलावा लगभग दर्जनभर अन्य लोग भी शामिल थे।

समाजवादी पार्टी के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उप्र के इतिहास का सबसे कमजोर एवं अप्रभावी मुख्यमंत्री करार दिया था। उन्होंने तो यह भी मांग की थी कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए खुद मुख्यमंत्री बन जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493