उप्र : सपा नेता के नौकर का शव कुएं में मिला

जनपद के सीपरी बाजार थानांतर्गत हाजी पेट्रोल पम्प के नजदीक एक सपा नेता का प्लॉट है। प्लॉट के नजदीक एक कुआं है, जहां सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं में एक युवक का शव उतारते हुए देखा और इसकी सूचना थाना सीपरी बाजार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में उतारते हुए शव को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराई गई, जिस पर वहां पहुंचे लोगों ने शव की लगभग 40 वर्षीय परमानन्द कुशवाहा पुत्र भगवान दास निवासी उन्नाव दरवाजा के रूप में की।

शिनाख्त करने वाले लोगों की मानें तो मृतक हाजी पेट्रोल पम्प के बगल में बने प्लॉट में सपा नेता का नौकर था। जो प्लॉट की देखरेख करता था, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493