उप्र : सपा नेता के बेटे की हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

सहजनवा निवासी सपा नेता लाल बहादुर यादव के पुत्र अजय यादव (23) की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और उनका शव उज्जीखोर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव के पास छाता एवं चप्पल मिले।

बताया जा रहा है कि अजय के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अजय को गोली मारी गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो पाएगा कि बदमाशों ने उसे गोली मारी है या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493