उप्र : सपा नेता को गोली मारी, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

पुलिस के अनुसार, मुंशीगंज शिवपुर सुलतानपुर गांव में सपा नेता राकेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी विजय कुमार वार्ड 35 से जिला पंचायत चुनाव लड़ रही हैं। इस वार्ड से पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसपा नेता जय प्रकाश भी प्रत्याशी हैं।

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह राकेश यादव घर से मार्निग वॉक पर निकले थे। रास्ते में बाइक सवार लोगों ने राकेश को गोली मार दी। इस मामले में बसपा नेता जय प्रकाश सहित तीन लोगों पर राकेश यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस सभी पहलुओं से छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493