उप्र : सपा विधायक के बेटे की अचानक मौत

बांदा, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के बबेरू विधायक विश्वंभर सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे और बांदा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गौरव यादव की शुक्रवार को जिले की सरकारी अस्पताल में अचानक मौत हो गई। उन्हें पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोरीलाल ने बताया, “बबेरू के सपा विधायक विश्वंभर सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे गौरव यादव को सुबह पेट दर्द के इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था, तमाम जांचों के बाद भी बीमारी का पता नहीं चला और दोपहर बाद इलाज के दौरान आकस्मिक मौत हो गई है।”

सपा विधायक का बेटा गौरव यादव जिला सहकारी बैंक बांदा का अध्यक्ष भी था और चुनाव प्रचार की कमान वही संभाले था। विधायक इस समय मुंबई में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493