उप्र : सपा विधायक के भतीजे ने बीडीसी को अगवा किया

काफी हो-हल्ला मचने पर पुलिस पंचायत सदस्य को खोजकर ले लाई। इस मामले में गांव के प्रधान और विधायक के भतीजे सहित 10 लोगों क खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सादाबाद क्षेत्र के ग्राम गुमानीगढ़ी में शुक्रवार की रात में गाड़ियों से लोग अचानक क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज के घर आ धमके। मनोज के भाई ने बताया कि अगवा करने आए लोगों में गांव प्रधान पप्पू और क्षेत्र के विधायक देवेंद्र अग्रवाल का भतीजा अतुल भी शामिल था। इन लोगों ने गालियां दीं और उसके भाई को जबरन उठा ले गए।

उसका यह भी कहना है कि उसकी भतीजी नीतू बचाव के लिए आई तो इन लोगों ने उसे गाड़ी से रौंद डाला, वह घायल हो गई है।

बीडीसी के भाई ने बताया कि इस घटना पर काफी हो-हल्ला मचा। बसपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय भी विरोध करने लगे तब पुलिस सक्रिय हुई और अगवा क्षेत्र पंचायत सदस्य को खोज लाई।

उसका कहना है कि सपा के लोगों ने वोट के लिए उसके भाई को अगवा कर ले गए थे।

इस मामले में एसपी का कहना है कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घायल युवती नीतू को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493