उप्र : सपा 37 पर और बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव (लीड-1)

लखनऊ, 21 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा के एक महीने बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को सीटों के आवंटन की घोषणा की।

दोनों दलों के नेताओं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बयान में घोषणा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर और बसपा 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गांधी परिवार का गढ़ रही रायबरेली और अमेठी सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं।

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को शुरुआत में दो सीटें दी गई थीं लेकिन सपा ने अपने कोटे से अजीत सिंह की पार्टी को एक और सीट दे दी।

रालोद मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। वर्तमान में पार्टी के कब्जे में कैराना सीट है, जो उसने उपचुनाव में जीती थी।

सूची के मुताबिक, समाजवादी पार्टी गोरखपुर, गोंडा, कुशीनगर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजियाबाद, हाथरस, पीलीभीत, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, हरदोई, खीरी, कन्नौज, बांदा, फूलपुर, इलाहाबाद, कैराना, संभल, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, इटावा, उन्नाव, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, महराजगंज, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, कानपुर, लखनऊ और झांसी में चुनाव लड़ेंगी।

इनमें से सपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, बदायुं और फिरोजाबाद में जीत दर्ज की थी, इसके अलावा मैनपुरी उपचुनाव में दोबारा से सीट पर कब्जा जमाया था। वहीं पार्टी ने भाजपा से गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में दोनों सीटें छीन ली थी।

वहीं 2014 में खाता भी नहीं खोल पाने वाली बसपा सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सीकरी, आंवला, शजहांपुर, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फरूखाबाद, अकबरपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, अम्बेडकर नगर, कैशरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, भदोही सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493