उप्र सरकार जनता के स्वास्थ्य से कर रही खिलवाड़ : नड्डा

रविवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि भ्रष्टाचार से ग्रसित उप्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड़ किया और राजनीति के चलते प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा बीमार बना हुआ है।

उप्र में शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर हो और जनसंख्या वृद्धि की दर में काफी कमी आने पर किए गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि प्रदेश मे लिंग अनुपात, मातृ मुत्यु दर एवं शिशु मुत्यु दर बहुत अधिक है इसका पैरामीटर जैसा होना चाहिये वैसा नहीं है। यहां प्रजनन दर 3.2 है जो कि निर्धारित दर से बहुत अधिक है जबकि अन्य राज्यों में 2.1 है। उप्र का योगदान नकारात्मक है।

उन्होंने कहा कि 2014-15 में राष्ट्रीय स्वास्थ योजना के अन्तर्गत 3671 करोड़ का कोष बना जिसमें 495 करोड़ खर्च नहीं हुआ। अगर हम 15-16 की बात करें तो केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश को 445 करोड़ दिए गए जिसमें से उत्तर प्रदेश ने 230 करोड़ खर्च नहीं किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान की उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता के स्वास्थ से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमने नए मेडिकल कालेज श्यामली, बस्ती, फैजाबाद, फिरोजाबाद एवं बहराईच में जिला अस्पतालो को मेडिकल कालेज बनाने का निर्णय लिया है। सुपर स्पेशलिटी ब्लाक-200 करोड़ की लागत से हम बना रहे हैं जिसमें 7 सुपर स्पेशलिटी ब्लाक बनाया जिसमें से 8 से 10 आपरेशन थियेटर विश्व स्तर का होगा जिसमें 30 से 40 आईसीयू एवं 60 से 100 बेड वाले सामान्य लोगों के लिए होंगे। यही नहीं 25 जिलों में मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स का काम शुरू हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493