उप्र सरकार ने केंद्र से मांगे 75 अरब रुपये

लखनऊ , 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार को 75 अरब रुपये का मेमोरेंडम भेजा है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, कृषि क्षति एवं जन-धन हानि की सूचना के आधार पर 75 अरब 43 करोड़ 14 लाख रुपये का मेमोरेंडम केंद्र सरकार को भेजकर सहायता राशि मंजूर किए जाने का अनुरोध किया गया है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों को राहत प्रदान करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सहायता राशि त्वरित और पारदर्शी ढंग से वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के बाद अबतक 25 लाख 54 हजार 303 किसानों को 1,164.27 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

इसके अलावा ओलावृष्टि से किसानों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कुल 1,455़ 57 करोड़ रुपये प्रभावित जिलों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

आधिकारिक बयान में बताया गया है कि प्रदेश के 73 जनपदों में कुल 127़ 34 लाख हेक्टेयर फसलों में से ओलावृष्टि व अतिवृष्टि के कारण 89़ 46 लाख हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित 58़ 92 लाख हेक्टेयर फसलों में से 33 प्रतिशत या इससे अधिक की क्षति हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493