उप्र सरकार ने हवाई सेवा की दर बढ़ाई

सरकार ने 23 जनवरी तक हवाई कंपनियों से प्रस्ताव मांगा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पर्यटकों की संख्या व सुविधाएं बढ़ाने के लिए पर्यटन नीति बनाई है।

पर्यटन नीति में प्रदेश के अंदर पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए अंतर्राज्यीय उड़ान सेवा देने का प्रावधान है। प्रावधान के तहत आगरा, लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ, मुरादाबाद व कुशीनगर के लिए कम सीटों वाले जहाजों की सेवा दी जाएगी। सरकार ने पूर्व में सेवा देने वाली कंपनियों को प्रति उड़ान 6 सीटों का किराया देने तथा 15 रुपये प्रति किलोमीटर की दर देने का प्रस्ताव रखा था।

पर्यटन सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि सरकार ने अब 6 के स्थान पर नौ यात्रियों का किराया तथा 15 के स्थान पर 20 रुपये प्रति किलोमीटर किराया देने का प्रस्ताव रखा है। नौ सीटों का किराया उसी हाल में दिया जाएगा, जब हवाई जहाज में यात्रियों की संख्या कम होने पर सीटें खाली रख जाती हैं। सरकार ने हवाई कंपनियों से 23 जनवरी तक अपना प्रस्ताव देने को कहा है।

बताया जाता है कि सरकार का यात्रियों की संख्या बढ़ाने तथा किराये की दर बढ़ाने का हवाई कंपनियों ने स्वागत किया है। हवाई कंपनियों का कहना है कि शुरुआती दौर में अंतर्राज्यीय हवाई सेवा के लिए पर्याप्त संख्या में पर्यटक नहीं मिलेंगे। सीटों के खाली रहने से घाटे के आसार हैं।

कई हवाई कंपनियां प्रतिदिन उड़ान की अपेक्षा हफ्ते में एक या दो दिन उड़ान के पक्ष में हैं। बताया जाता है कि शासन सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है। शासन 23 जनवरी को हवाई कंपनियों से प्रस्ताव मिलने के बाद आगे की रणनीति तय करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493