उप्र : सराफा व्यवसायी से 5 लाख की लूट

पुलिस के अनुसार, ढोलना स्थित प्रीति ज्वेलर्स के मालिक सराफा व्यवसायी हरिओम पुत्र राजाराम प्रधान निवासी मुहम्मदपुर घर के लिए जा रहे थे। उनके पास एक थैला था, जिसमें दो लाख रुपये की नकदी, तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व दुकान की चाबी समेत अन्य सामान रखा हुआ था।

वे जैसे ही मुख्य मार्ग पर स्थित गांव के गेट के समीप पहुंचे, दो बाइकों पर सवार चार युवक उनके पास आकर रुके। बाइक सवारों ने हरिओम के हाथ में मौजूद थैला छीन लिया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। हरिओम ने चीख-पुकार मचाई, तब तक बदमाश फरार हो गए।

ढोलना के लोगों के साथ ही पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा किया। पीछा करते हुए थानाध्यक्ष पहलवान सिंह भी अलीगढ़ क्षेत्र में पहुंच गए। लेकिन पुलिस को अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493